फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीएम नायब सैनी के भतीजे की शादी में पहुचेंगे वीआईपी

Sat, 07 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे ईशान सिंह सैनी के विवाह समारोह की तैयारियां संपन्न हो गई हैं। रिश्तेदारों व सगे-संबंधी विवाह को लेकर नारायणगढ़ के मिर्जापुर गांव पहुंचने लगे हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री भी विवाह से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए परिवार संग शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम अंबाला-साहा राजमार्ग पर बने रेड हट्स रिजॉर्ट में होगा। यहां सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। विवाह समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शनिवार सुबह मिर्जापुर जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाई चंदन सिंह ने बताया कि बेटा ईशान सिंह सैनी की अनाजमंडी में आढ़त की दुकान है, वहीं वधु पक्ष मुलाना खंड के अधीन सरदेहड़ी गांव के रहने वाले हैं जोकि खेती-बाड़ी के व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम धार्मिक रीति रिवाज के साथ संपन्न होंगे। शनिवार को मंढा कार्यक्रम का आयोजन होगा और रविवार को रेड हट में बारात जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें