फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहा में फैक्ट्रियों से मशीनरी व सामान किया स्थानांतरित, पुलिस को दी शिकायत

Sat, 07 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साहा। उत्तर प्रदेश के निवासी कारोबारी ने साहा में अपनी फैक्ट्रियों के सामान को किसी दूसरी जगह ले जाने का अपनी ही कंपनी के दूसरे निदेशक पर आरोप लगाया है। इस मामले से जुड़ी एक शिकायत उन्होंने शुक्रवार को साहा थाने में दी और पुलिस ने निदेशक व उनके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करली है। पुलिस को दी शिकायत में गौरव जैन ने बताया कि वह नेटिव नेचर हर्बल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड व बॉयोमर्क फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी दोनों कंपनियों में प्रीती दुबे भी निदेशक हैं। इसके साथ ही कंपनी का तकनीकी का रमाकांत दुबे देखते हैं। दोनों फैक्ट्रियां साहा के इंडस्ट्रियल एरिया में है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से वह बाहर थे। करीब 10 दिन पहले जब वह साहा आए ताे उन्हें पता चला कि उनकी फैक्ट्री में से मशीनरी, कच्चा माल, तैयार माल आदि सामान गायब है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की दूसरी निदेशक प्रीती दुबे और उनके पति रमाकांत दुबे ने मिलीभगत कर उनकी फैक्ट्री के सामान को दूसरी जगह ले जाकर अलग से काम कर लिया है। जबकि जो संपत्ति वह ले गए हैं वह कंपनी की संपत्ति है। उन्होंने बताया कि कई बार मौखिक व लिखित रूप से कंपनी की संपत्ति वापस करने की मांग की गई मगर उन्होंने नहीं सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता के माध्यम से उन्होंने एक कानूनी नोटिस भी भिजवाया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आशंका है कि कंपनी के दूसरे निदेशक संपत्ति को खुर्दबुर्द कर सकते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। साहा पुलिस ने शिकायत ले ली है। साहा थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि अभी शिकायत मिली है, यह विवाद दोनों निदेशकों के बीच लग रहा है। दोनों को थाने में बुलाकर पूछा जाएगा तभी आगामी कार्रवाई करेंगे। वहीं इस मामले को लेकर जब रमाकांत दुबे से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें