फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार के लिए 90 दिन में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के रिकॉर्ड को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामीणों को आगामी 90 दिनों का समय दिया गया है। इस अवधि में लोग अपनी संपत्ति के विवरण व नक्शों की जांच कर दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। यह जानकारी एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने सोमवार को उपमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि लाल डोरा संपत्तियों के मालिकाना हक को पुख्ता करने के लिए नए अधिनियम, नियम और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू किए गए हैं। रिकॉर्ड या मालिकाना हक में त्रुटि मिलने पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारियों को समन्वय से काम करते हुए दावे-आपत्तियों का समयबद्ध निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान शिविर में पहुंचीं 16 शिकायतें
समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र की 5, पेंशन की 4, लाडो लक्ष्मी योजना की 4, राशन कार्ड की 2 और गलत बिजली मीटर जुड़ने की 1 शिकायत शामिल रही। एसडीएम ने कहा कि शिकायतों का समाधान प्रशासन की जवाबदेही है। मौके पर हल होने वाली समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए और शेष मामलों में आवेदक को कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया जाए। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें