फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विज बोले- जिसकाे रोकना है, वही कब्जा करा रहा है, एसडीएम को बीडीपीओ की जांच के निर्देश

विज्ञापन
अंबाला कैंट स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में मंत्री अनिल विज के सामने रोते हुए अपनी पी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में वीरवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जनता शिविर लगाया। इस दौरान 40 से अधिक शिकायत आईं। शिविर में दो मामले सबसे अधिक चर्चा का विषय बने। इसमें एक मामला ब्राह्मण माजरा गांव से जुड़ा रहा, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में कुछ लोग जमीन पर कब्जा का रहे हैं। बीडीपीओ खुद उनके कब्जे में सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार बीडीपीओ से मिले मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उन्हें यह कह दिया कि जहां जाना है जाओ शिकायत कर लो। इस पर मंत्री विज ने बीडीपीओ को बुलाकर जवाब तलब किया। बीडीपीओ ने कहा कि मैं देखता हूं, इसके बाद विज भड़क गए और कहा कि जिसको कब्जा रोकना है, वही कब्जा करा रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखो।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम कैंट कनिका गोयल ने बीच में आते हुए कहा कि वह अपने स्तर से मामले की जांच कर लेती है। आगे विज ने यह जांच एसडीएम को दी और कमी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। विज ने कहा कि जो शिकायत उनके सामने आई है, उनका समाधान अगले सप्ताह जनसुनवाई से पहले हो जाना चाहिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी पहुंचे।

ठेकेदार खाते में 21 हजार वेतन डालकर 8 हजार ले रहा वापस

जनता शिविर के दौरान मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) से कुछ कर्मचारी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एमईएस में वह 10 साल से काम कर रहे हैं। ठेकेदार उन्हें खाते में 21 हजार रुपये देता है, बाद में 8 हजार रुपये वापस ले लेता है। पिछले कुछ समय से कर्मचारियों ने इसका विरोध कर दिया और पूरे वेतन की मांग की। मंत्री अनिल विज ने मामले में श्रम विभाग के अधिकारियों को जांच करने और दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए।
-
बिजली आपूर्ति काटी, महिला ने लगाई गुहार

रेलवे रोड अंबाला शहर से आई महिला ने शिकायत देते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा उनका बिजली बिल 1.17 लाख रुपये भेजा गया है। उन्होंने यह मकान कुछ समय पहले ही खरीदा था। महिला ने कहा कि बिजली अधिकारियों ने उनकी न सुनते हुए उनकी बिजली सप्लाई काट दी। महिला ने बताया कि 20 दिन से वह अपने बच्चे के साथ बिना बिजली के समय गुजार रही हैं। मंत्री विज ने मामले में अधिकारियों को जांच करने और रात तक बिजली सप्लाई दोबारा चालू करने के निर्देश दिए।
-
बकाया बिल पर कुरुक्षेत्र एसई को कार्रवाई के निर्देश
शाहबाद से आई महिला ने बताया कि उसने एक दुकान खरीदी है, जहां पहले बिजली मीटर भी नहीं लगा था। मीटर के लिए आवेदन करने पर विभाग ने संपत्ति पर डेढ़ लाख रुपये का बकाया बताया। महिला का आरोप था कि जांच कराने पर जिस व्यक्ति के नाम नोटिस जारी हुआ, वह उस इलाके में रहता ही नहीं और न ही उस संपत्ति पर किसी ने मीटर लगवाया था। विज ने कुरुक्षेत्र बिजली निगम के एसई को फोन कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

मीटर शिफ्ट नहीं करने पर एसई को फटकार
बालापुर गांव से आए युवक ने बताया कि संकरी गली में बिजली के पोल और मीटर लगे थे। शिकायत के बाद पोल तो शिफ्ट कर दिए गए, लेकिन मीटर वहीं रह गए। अब गली से गुजरने वाली ट्रॉलियों से मीटर टूट रहे हैं। विज ने बिजली निगम के एसई से जवाब तलब करते हुए कहा कि जब एस्टीमेट बनाकर भुगतान ले लिया गया है तो काम पूरा क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने विवाद होने की स्थिति में पुलिस की मदद लेने और तुरंत मीटर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

गांव में गोहर पक्के करने के निर्देश दिए
बोह से आई महिला ने गांव के गोहर को पक्का कराने की मांग रखी। इस पर विज ने नगर परिषद अंबाला सदर के अधिकारियों को परिषद के अधीन आने वाले सभी गांवों के गोहर पक्के कराने के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

बांध रोड पर गश्त और स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा
रामगढ़ माजरा के लोगों ने शिकायत की कि रात के समय शरारती तत्व बांध रोड पर पत्थर लगाकर राहगीरों को रोकने और लूटने का प्रयास कर रहे हैं। विज ने महेशनगर थाना प्रभारी को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर परिषद अधिकारियों को बांध रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा।
-
सदर थाना प्रभारी बोले, शिकायतकर्ता ने की अभद्रता

शिविरि में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। वह पिछले शिविर में भी आए थे। इस पर सदर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि इन्हें समझा दिया था। चौकी प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। इनका एक कमरे के संबंध में विवाद है। मामले की जांच अधिकारी को दी गई है। उनकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी। इसके बाद थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को समझाया फिर भी इन्होंने मेरे साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


-
अन्य शिकायतों पर भी कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई में कलरहेड़ी निवासी ने फिरनी पर कब्जे, सरसेहड़ी निवासी ने पार्क में गंदगी, लालकुर्ती निवासी ने संपत्ति कर जमा न होने, ठरवा माजरी निवासी किसान ने ट्यूबवेल कनेक्शन, हिसार निवासी ने फर्जी शपथपत्र के आधार पर मीटर उतरवाने, टुंडला के लोगों ने सरकारी स्कूल को 10वीं से 12वीं तक करने, टुंडला निवासी ने गली का रास्ता बंद होने और दयालबाग निवासी महिला ने पड़ोसी द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की। विज ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

अंबाला कैंट स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में मंत्री अनिल विज के सामने रोते हुए अपनी पी

अंबाला कैंट स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में मंत्री अनिल विज के सामने रोते हुए अपनी पी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें