विक्टोरिया इलेवन टीम के खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए: स्वयं
- फोटो : Samvad
- चिराग अरोड़ा बने मैन ऑफ द मैच, गुरु टाइटंस अकादमी में खेला गया मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। राइजिंग स्टार क्रिकेट लीग अंडर-16 सीजन-1 का फाइनल मुकाबला विक्टोरिया इलेवन ने जीत लिया है। टीम ने रोमांचक सुपर ओवर में स्ट्राइकर डोमिनेटर को पांच रन से मात दी। यह मैच गुरु टाइटंस अकादमी ऑफ क्रिकेट के मैदान पर खेला गया।
मुख्य मुकाबला टाई रहने के बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। स्ट्राइकर डोमिनेटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्टोरिया इलेवन ने भी 25 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर ठीक 179 रन बनाए। दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने के कारण मैच सुपर ओवर में चला गया। इस रोमांचक मुकाबले में चिराग अरोड़ा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
सुपर ओवर
सुपर ओवर में विक्टोरिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने स्ट्राइकर डोमिनेटर के सामने 15 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर डोमिनेटर की टीम केवल 10 रन ही बना सकी। इस तरह विक्टोरिया इलेवन ने पांच रनों से खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। जीत के बाद विक्टोरिया इलेवन के कप्तान आदित्य ने अपनी टीम के साथ मैदान में जश्न मनाया।
विक्टोरिया इलेवन टीम के खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए: स्वयं- फोटो : Samvad