अंबाला। आप आदमी पार्टी के नेता और जिला पार्षद मक्खन सिंह लबाना के घर पर गोली चलाने और 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में एसटीएफ ने 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश विक्की गर्ग उर्फ लाला को शाहबाद से पकड़ लिया।
उसके पास से छह पिस्टल और 14 कारतूस मिले। विक्की लाला पर 12 से अधिक मामले दर्ज हैं और जिला पार्षद मक्खन सिंह लबाना के घर पर गोली चलाने, रैकी कराने और शूटर से लेकर हथियार तक मुहैया कराने में विक्की लाला का ही मुख्य भूमिका थी। एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को मक्खन सिंह लबाना को अनमोल बिश्नोई ने फिरौती मांगी थी। इस सिलसिले में अनमोल बिश्नोई ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो नकाबपोश शूटरों को गोलियां चलाने के लिए मक्खन सिंह के घर भेजा था।
पूछताछ में लाला ने कबूली घटना
एसटीएफ ने जब विक्की गर्ग उर्फ लाला ने वारदात में इस्तेमाल हथियार विक्की उर्फ लाला ने ही उपलब्ध कराए थे। विक्की लाला ने गैंग के लड़कों को भेजा था। इस मामले के बाद भी यह एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इन गैंगस्टरों ने अंबाला के मुख्य व्यापारियों और शराब ठेकेदार और पंचकूला के माइनिंग के ठेकेदारों पर गोलियां चलाने जैसी बड़ी वारदातों की राणनीति भी बना ली थी।