फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जल्द होगी वेंकट की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बसपा के प्रदेश सचिव और अधिवक्ता हरबिलास की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। इसके आधार पर पुलिस जल्द ही हत्यारोपी वेंकट गर्ग तक पहुंच सकती है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक चुप्पी साधी है।
विज्ञापन

पुलिस वेंकट को पकड़ने के लिए तकनीकी सहायता से लेकर मुखबिरों की मदद ले रही है। इसके लिए भी लगातार छापेमारी भी हो रही है। वहीं राजन और मंगू से पूछताछ के दौरान जो भी अहम जानकारी मिली है। उसी से कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है ताकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके। वहीं पकड़े गए आरोपियों को पुलिस कुछ संदिग्ध ठिकानों पर भी लेकर गई है ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की भी बरामदगी हो सके। गौरतलब है कि 24 जनवरी की देर शाम को नारायणगढ़ के आहलूवालिया पार्क के पास आरोपियों ने बसपा नेता हरबिलास को गोलियों से भून दिया था। इस दौरान बसपा नेता के साथी चुन्नू डांग के भी गोलियां लगी थीं। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग सहित आठ से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें