फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वेंकट पहले मोनू राणा गैंग का था सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बसपा के प्रदेश सचिव हरबिलास की हत्या मामले में परिजनों की ओर से जिस आरोपी वेंकट पर आरोप लगाए हैं वो आपराधिक प्रवृत्ति का है। अंबाला, यमुनानगर सहित अन्य शहरों में वेंकट गर्ग पर करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में वह जेल भी काट चुका है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के वेंकट गर्ग ने सबसे पहले मोनू राणा गैंग संग मिलकर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। मोनू राणा गैंग के सदस्य काला राणा की दुश्मनी का बदला लेने के लिए वेंकट गर्ग ने अन्य साथियों संग मिलकर एक व्यक्ति पर गोलियां बरसाई थी। उसके बाद साहिल राणा को भी मारने का प्रयास किया था। इस तरह से वह एक के बाद एक अपराध करता रहा।
कुछ समय बाद वेंकट की मोनू राणा गैंग से ही अनबन हो गई। बाद में वह अपने इलाके के ही कुछ एक युवकों को जोड़कर अपना गैंग चलाने लगा। गत वर्ष ही वेंकट गर्ग पर नारायणगढ़ के एक निजी रेस्तरां में हमला हुआ था। हमलावरों ने वेंकट गर्ग के पैर तोड़ दिए थे। बताया जाता है कि वेंकट की अभी शादी नहीं हुई है। वह अपने मां और भाई के संग रहता है।
विज्ञापन

94 मरले के प्लाॅट पर थी रंजिश

नारायणगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित ने बताया कि मृतक हरबिलास के चाचा सुदर्शन की शिकायत पर वेंकट सहित आठ आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। 94 मरले की जमीन खरीदी थी। इस पर विवाद चल रहा था। हरबिलास सहित चुन्नू डांग और गुग्गल पंडित प्राॅपर्टी का काम करते थे। यह भी सामने आ रहा है कि चुन्नू डांग और हरबिलास ने कुछ वर्ष पहले ही 94 मरले जमीन खरीदी थी। बाकायदा इसके पैसे भी दे दिए थे। तभी से दूसरा पक्ष जमीन की रजिस्ट्री कराने में आनाकानी कर रहा था। परिजनों द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों सहित वेंकट गर्ग पर हत्या करवाने के आरोप लगाए है। इनोवा कार सवार हरबिलास के पीठ, पेट व छाती पर कुल पांच गोलियां गली थी। जबकि चुन्नू डांग के एक गोली पेट में लगी। जबकि गुग्गल पंडित मामूली घायल था।
करीब 40 किले जमीन का मालिक था हरबिलास

बताया जाता है कि हरबिलास रज्जूमाजरा गांव में अपने पिता, भाई और पत्नी संग रहता था। एक बेटी और एक बेटा है। परिवार के साथ-साथ भाई की जिम्मेदारी भी हरबिलास पर थी। ऐसे में अब अकेले हरबिलास के पिता ही परिवार का सहारा रह गए है। हरबिलास प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय था। यहां तक कि किसी की भी कोई समस्या हो जाती थी वो खड़ा रहता था। हरबिलास के हिस्से में करीब 40 किले जमीन और एक मैरिज पैलेस भी था। पहले रज्जूमाजरा गांव में वह परिवार के साथ रहते थे लेकिन बाद में चाचा शहर में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें