फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निबंध प्रतियोगिता में वंश प्रथम

विज्ञापन
छावनी के आचार्य रघुवीर राजकीय महाविद्यालय में चुनावी प्रक्रिया, वोट का अधिकार और शुद्ध मतदाता स - फोटो : Website
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के आचार्य रघुवीर राजकीय महाविद्यालय में चुनावी प्रक्रिया, वोट का अधिकार और शुद्ध मतदाता सूची विषय पर प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में वंश ने प्रथम, प्रबलीन कौर ने द्वितीय और हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में चेतना व निधि प्रथम, तमन्ना व सुप्रिया द्वितीय और प्राची व रितिका तृतीय स्थान पर रहीं।
महाविद्यालय के इलेक्टरल लिटरेसी क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. देशराज बाजवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भारतीय चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा, उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा और अंबाला जिला चुनाव कार्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. देशराज बाजवा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट का अधिकार और शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करती है। हम सबको मिलकर मतदान को और अधिक व्यवस्थित बनाने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने में सरकार का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार दुबला ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवाओं में उत्साह बढ़ने के साथ-साथ लोकतंत्र की समझ को भी बल मिलता है और आने वाले समय में देश को सभ्य लोकतांत्रिक नागरिक मिलते हैं। इलेक्टरल क्लब के सदस्य प्रोफेसर इंद्रेश अग्रवाल ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें