संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छठ पूजा को लेकर नहाय-खाय के बाद शुक्रवार खरना के साथ ही व्रती महिलाओं का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। दो दिन बाद रविवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य देने के साथ मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियां जोरों पर हैं।
शुक्रवार को व्रत का संकल्प लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ेंगी। संभावित भीड़ को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने भी खास तैयारियां कर ली हैं। छठ पूजा में मौसमी और पारंपरिक फलों का विशेष महत्व होता है, जिसके कारण फल मंडियों और खुदरा बाजारों में चकोतरा, अनानास, सूखा नारियल, गन्ना और स्टार फ्रूट जैसे फलों की भारी खेप पहुंच चुकी है।
बाजार में फलों की आवक अच्छी : फल विक्रेता सोनू ने बताया कि इस बार बाजार में फलों की आवक काफी अच्छी है, जिससे दाम सामान्य बने हुए हैं। बाजार में अनानास और चकोतरा 50 रुपये प्रति पीस, सूखा नारियल 70 रुपये और स्टार फ्रूट 10 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है। वहीं, पूजा में इस्तेमाल होने वाला विशेष पान का पत्ता 100 रुपये प्रति पीस तक उपलब्ध है।
अंबाला छावनी के बााजरो में छठपर्व को लेकर पहंचे चकोतरा, अनानास और सूखे नारियल दिखाता दुकानदार। - फोटो : Website
अंबाला छावनी के बााजरो में छठपर्व को लेकर पहंचे चकोतरा, अनानास और सूखे नारियल दिखाता दुकानदार। - फोटो : Website