फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालका-नई दिल्ली रूट पर शताब्दी की जगह लेगी वंदे भारत

Fri, 03 Jul 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर खड़ी कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। कालका से नई दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलेगी। नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारियों की सबसे पसंदीदा ट्रेन शताब्दी को अब वंदे भारत से बदलने की तैयारी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल की ओर से समय-सारिणी और ठहराव को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट पर रेलवे बोर्ड की मुहर लगते ही इस रूट पर नई वंदे भारत के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा।
कालका-नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12005-06 कार्यालय जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी और कारोबारियों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। सप्ताह के सातों दिन चलने वाली इस ट्रेन में हमेशा प्रतीक्षा सूची रहती है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, शताब्दी के रैक को वंदे भारत से बदलने के बाद कोच की संख्या और सीटों में बढ़ोतरी होगी और इससे प्रतीक्षा सूची की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को राहत मिलेगी। यह ट्रेन सुबह कालका से दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है और शाम को वापस लौटती है, जो उन लोगों के लिए सबसे सुविधाजनक है, जिन्हें अपने काम के सिलसिले में एक ही दिन में दिल्ली जाकर वापस लौटना होता है। शताब्दी की इसी उपयोगिता के कारण इसमें हमेशा यात्रियों का भारी दबाव रहता है। अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत के आने से यात्रियों का सफर न केवल तेज होगा, बल्कि अधिक आरामदायक भी हो जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड की मंजूरी का इंतजार
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि अंबाला मंडल ने इस रूट पर वंदे भारत के संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना भेज दी है। अब रेलवे बोर्ड को अंतिम निर्णय लेना है। तकनीकी मंजूरी मिलते ही शताब्दी को वंदे भारत में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नई ट्रेन के ट्रैक पर आते ही यात्रियों को हाई-स्पीड यात्रा के साथ-साथ बेहतर खानपान और सुरक्षा के आधुनिक फीचर्स का लाभ मिलेगा।
ट्रेन की समय सारिणी
ट्रेन नंबर 12006 रोजाना कालका से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर सुबह 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 12005 शाम 5:15 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे कालका पहुंचती है। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव चंडीगढ़,अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र व पानीपत रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होता है। वहीं वेटिंग की स्थिति भी 90 के करीब रहती है जोकि साप्ताहिक दिनों यानी साेमवार व शनिवार को 100 के पार भी कर जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें