फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: योगासन चैंपियनशिप में सुमित ने जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
योगासन चैंपियनशिप में सुमित ने जीते दो स्वर्ण पदक - फोटो : योगासन चैंपियनशिप में सुमित ने जीते दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन
- गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में जिले के योगासन खिलाड़ी सुमित ने दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। इसमें 79 देशों के करीब 522 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और सुमित ने अद्भुत तकनीक और शारीरिक क्षमता का लोहा मनवाया। उन्होंने दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

पहले उन्होंने लेग बैलेंस इंडिविजुअल इवेंट की सीनियर पुरुष कैटेगरी स्वर्ण पदक पदक अपने नाम किया और ट्रेडिशनल ग्रुप इवेंट की सीनियर पुरुष कैटेगरी में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुमित ने बताया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार कड़ी तैयारी की थी। इसके लिए उन्होने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में हिस्सा लिया था। शिविर के दौरान उन्हें गहन तकनीकी प्रशिक्षण, शारीरिक क्षमता विकास, मानसिक मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के गुर सीखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें