फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव, अयान, धैर्य रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर के नर्सरी विंग में हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वैभव, अयान और धैर्य अव्वल रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक रिश्तों के जुड़ाव के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के भी संदेश दिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान नर्सरी के बच्चों ने तितली, पेड़, आम, चिड़िया, सब्जियों पर केंद्रित कविताएं सुनाकर सबका मन मोह लिया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने मेरी पुस्तक, सेव ट्री, भालू, समय, वर्णमाला, सफाई, टमाटर, चंदा मामा और सेव गर्ल चाइल्ड, मेरी गुड़िया, मेरी मां, मेरा स्कूल, प्यारे पापा, पेड़ लगाओ आदि विषयों को लेकर कविताएं सुनाकर सामाजिक संदेश के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए। प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। कविता उच्चारण में नर्सरी रोज एक से वैभव, अयान, धैर्य और नर्सरी रोज दो से गुरु वंशिका, अनायिका, गीतांशी व नर्सरी लिली एक से आरव, आरव अंशल , संचिता और नर्सरी लिली दो से अक्षिता , माधव, सहज विजेता रहे।
इसके अलावा नर्सरी लोटस से तनमीत कौर, रनस अग्रवाल , माधव अग्रवाल व एलकेजी में सयाली, अथर्व, फतेह सिंह, हरमान, काया, रियांश, अहना, गर्तिक, हसमीत, हरषीन कौर, यशिका, कार्तिका, मनताज जगजोत, रियांश, लावण्या ,नयरा, मानिक, रुद्रांश, हरसीरत, रीत और यूकेजी कक्षा में अंगद, हरनवीर सिंह, काशवी, शिवांग, गुनीशा, दक्षित, यशवी , मननिया, समारिया, भाविक, जैविक, कार्तिकेय, विराज, शैजल, अभय, शरिविन कौर, पार्थ शर्मा, मिष्टी, प्रियलधनमीत और नैयरा विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें