फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ईंट बनाने के लिए प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग, भट्ठा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ईंट भट्ठों पर प्रतिबंधित सामान को ईंधन के रूप में जलाया जाता है। जबकि इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विशेष प्राविधान किए हैं। इसी क्रम में जुलाई में एचपीसीबी अंबाला के अधिकारियों ने कक्कड़ माजरा स्थित बिचपड़ी में अली शाह ब्रिक्स नाम के ईंट भट्ठे पर निरीक्षण किया था। यहां अधिकारियों ने पाया कि ईंट को पकाने के लिए ईंधन के रूप में अस्वीकृत ईंधन यानी प्लास्टिक, रबर और अन्य पीवीसी कचरे का उपयोग संबंधित भट्ठा संचालक द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर संबंधित संचालक को बोर्ड के अफसरों की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, मगर इकाई ने नोटिस का जवाब ही नहीं दिया। अब इस मामले में बोर्ड के एसडीओ विजय सिंह अपनी टीम के साथ वीरवार को मौके पर पहुंचे और ईंट भट्ठे को सीज करने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ईंट भट्ठा संचालक जो ईंधन स्वीकृत है उसी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें