फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यूआरएमयू का अधिवेशन संपन्न, मनमीत सिंह को मिली सहायक महासचिव की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) की दो दिवसीय त्रैवार्षिक बैठक अंबाला मंडल में संपन्न हो गई है। 18 और 19 मई को आयोजित हुए इस अधिवेशन में कर्मचारियों के हितों और संगठन की मजबूती को लेकर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएफआईआर के अध्यक्ष गुमान सिंह और यूआरएमयू के महासचिव बीसी शर्मा सहित केंद्रीय टीम विशेष रूप से मौजूद रही इसके अलावा नॉर्दर्न रेलवे के अलग-अलग मंडलों से आए पदाधिकारियों और रेल कर्मियों ने भी हिस्सेदारी की।
विज्ञापन


मनमीत सिंह बने सहायक महासचिव
अधिवेशन के दौरान यूनियन की सेंट्रल बॉडी के चुनाव भी लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराए गए, इसमें अंबाला मंडल के मंडल मंत्री मनमीत सिंह की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयास को देखते हुए उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनमीत सिंह को सर्वसम्मति से उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का सहायक महासचिव नियुक्त किया गया है।

साथियों में खुशी की लहर, दी बधाई
मनमीत सिंह को संगठन में यह बड़ा और महत्वपूर्ण पद मिलने पर अंबाला मंडल सहित विभिन्न मंडलों से आए रेल कर्मियों और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा गया। उपस्थित सभी साथियों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई व उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। रेल नेताओं ने उम्मीद जताई कि मनमीत सिंह के नेतृत्व में आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और कर्मचारियों के हक की आवाज पूरी ताकत से बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें