संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के गोबिंद नगर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र छबियाना में अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां सीएचसी को समय पर खोलने के मामले में लापरवाही बरती जा रही है।
सीएचसी में ड्यूटी पर आने का समय सुबह 10 बजे का है, लेकिन कर्मचारी कभी 15 मिनट तो कभी आधे घंटे की देरी से आ रहे हैं और इसका खामियाजा मरीजों को धूप में खड़ा होकर भुगतना पड़ रहा है।
शुक्रवार को भी ऐसे ही हालात सीएचसी के बाहर देखने को मिले। जब मरीज दवाई लेने के लिए सीएचसी में पहुंचे तो यहां गेट पर ताला लटका देखकर उनके चेहरे पर मायूसी छा गई। जबकि गेट पर लिखी गई समय सारिणी के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी ताकि मरीजों को समय की जानकारी न लग सके।
बुजुर्ग सहित महिलाओं को झेलनी पड़ रही परेशानी : सीएचसी के समय पर न खुलने के कारण दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्गों सहित महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी बंद होने के कारण उन्हें लोगों के गेट के आगे बैठना पड़ रहा है, वहीं कुछ तो इंतजार करने के बाद वापिस लौट रहे हैं और फिर दोबारा सीएचसी आकर दवाई ले रहे हैं।
कमल कुमार।
कमल कुमार।
कमल कुमार।