फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फूड सेफ्टी विभाग ने शुरू नहीं की कुट्टू के आटे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। इससे पहले ही दुकानों पर कुट्टू के आटे, सामक के चावल को लोगों ने खरीदना शुरू कर दिया है।
अप्रैल में ही अंबाला सिटी में गुप्त नवरात्र के समय 28 से अधिक लोगों की कुट्टू के आटे के सेवन से तबीयत खराब हुई थी, ऐसे में इस बार लोग ब्रांडेड पैकेट को खरीदते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अभी तक फूड सेफ्टी विभाग ने दुकानों से एहतियातन तौर पर कुट्टू के आटे व अन्य व्रत के खाद्य पदार्थों की जांच करना शुरू नहीं किया है। ऐसे बीते तीन सालों से हो रहा है। लोगों के बीमार पड़ने के बाद ही उस क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल करने जाते हैं। उम्मीद है कि विभाग सोमवार से दुकानों पर जांच पड़ताल शुरू करे। इसको फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ आजाद से फोन पर संपर्क किया गया मगर उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।
अप्रैल में 28 लोग हुए थे बीमार : अप्रैल माह में पहले नवरात्र पर कुट्टू, सामक के चावल आदि से बने खाद्य पदार्थाें का सेवन करने से 28 लोगों की हालत बिगड़ गई थी। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इनमें से पांच लोग मुलाना के निवासी थे तो 18 लोग अंबाला शहर के रहने वाले थे। वहीं बराड़ा में भी पांच उपासकों की बीमारी से काफी खराब हाल हो गई थी। इन सभी लोगों को पेट दर्द, उल्टी और कंपकंपी हुई थी। उस समय भी जब तक केस नहीं मिले तब तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2023 : सामक के आटे से बने खाद्य उत्पाद पर लोग बीमार : मार्च 2023 में अंबाला छावनी के रामबाग रोड के पास की कॉलोनी में कुछ लोग नवरात्र के समय सामक के आटे के सेवन से बीमार पड़े थे। इन्हें रिश्तेदाराें की मदद से छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी बीमार लोगों को उल्टी, सिर व पेट में दर्द हुआ था। इसके साथ ही उन्हें चक्कर भी आने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें