फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : हरियाणवी युवा नशे से नहीं, अपने हौसलों से पहचाना जाएगा : सीएम

विज्ञापन
मैराथन में शामिल होने आए लोग। विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा-मुक्त हरियाणा नमो मैराथन का वीरवार को हर्बल पार्क में आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। सीएम ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अंबाला आज पूरे हरियाणा को यह संदेश दे रहा है कि हमारा हरियाणवी युवा नशे से नहीं, अपने हौसलों से पहचाना जाएगा। इस दौरान कलाकार अमित सैनी रोहतकिया ने अपने गीतों से मनोरंजन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत-2047 की सबसे बड़ी ताकत है। हम अपने युवाओं की ऊर्जा को नशे में बर्बाद नहीं होने दे सकते। उनके हाथों में नशे की पुड़िया नहीं, बल्कि खेल का सामान और कौशल का औजार होना चाहिए। आज की यह मैराथन केवल दौड़ नहीं है, यह जागरूकता जिम्मेदारी और संकल्प की दौड़ है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला, मेयर अक्षिता सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मंडलायुक्त संजीव वर्मा, आईजी अम्बाला रेंज पंकज नैन, उपायुक्त सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अपने माता-पिता के सपनों को टूटने न दें युवा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से कहा कि नशे को न कहिए, गलत संगत को न कहिए और अपने सपनों को हां कहिए। आपके माता-पिता ने आपके लिए अनगिनत सपने संजोए हैं। अपने माता-पिता के सपनों को टूटने न दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र की शक्ति बनाने के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। खेलो इंडिया ने खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, फिट इंडिया ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया, स्किल इंडिया ने हुनर को अवसर से जोड़ा और स्टार्टअप इंडिया ने युवाओं में उद्यमिता की नई ऊर्जा पैदा की। इसी प्रकार, मुद्रा योजना और स्टैंड-अप इंडिया ने युवाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता के रास्ते खोले हैं।
मुख्यमंत्री के सामने युवाओं ने उड़ाए पर्चे
नशा मुक्त हरियाणा के संदेश के लिए हर्बल पार्क के पास आयोजित नमो मैराथन में वीरवार को हर उम्र के लोगों में उत्साह दिखाई दिया। वहीं कुछ युवाओं ने सड़कों पर बने गहरे गड्ढे और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में लाए समस्या के पर्चे भी हवा में उडाए तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काबू कर लिया। दरअसल कार्यक्रम शुरू होने के कुछ ही देर बाद लोगों की भीड़ में खड़े कुछ युवा अचानक से सीएम सर हमारी सुनो, हमारी सुनो कहकर चिल्लाने लगे। वह अपने हाथों में प्रार्थना पत्र लिए हुए थे। जिन पर समस्याएं लिखी हुईं थीं। इस घटना ने कुछ देर के लिए लोगों का ध्यान तो खींचा मगर फिर सब तय शेड्यूल के हिसाब से चलने लगा।
विज्ञापन


मैराथन में शामिल होने आए लोग। विभाग

मैराथन में शामिल होने आए लोग। विभाग

मैराथन में शामिल होने आए लोग। विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें