अंबाला। त्योहारों में घर लौटने वाले रेल यात्रियों को राहत मिली है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।
रविवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन पर लुधियाना-दरभंगा एक्सप्रेस में यात्री बिना परेशानी के सवार हुए। इस ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के थे। हालांकि, जल्दबाजी के कारण यात्रियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। रेलवे प्रशासन ने व्यस्त मार्गों पर विशेष और अनारक्षित ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। इससे आम्रपाली एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों पर दबाव कम हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ जैसे शहरों के लिए विशेष ट्रेनें शुरू हुई हैं। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने कहा, इससे यात्रियों को सुविधा मिली है। संवाद