फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की स्थिति को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने कोविड-19 रोकथाम एवं इसके प्रसार को रोकने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों एवं कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कोरोना सैंपल, कोरोना पॉजिटिव केस, कोरोना रोगियों की स्थिति, ठीक हुए मरीज, होम आइसोलेशन, अस्पताल में दाखिल, मृत्यु दर, टीकाकरण और माइक्रो कंटेनमेंट जोन आदि विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए एंबुलेंस गाड़ी में मोबाइल ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर जिला के दूर-दराज स्थित अस्पतालों में भी समय पर ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकें। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसी व्यवस्था जिला में पहले ही की हुई हैं। बैठक में डीसी ने बताया कि जिले में कुल सात माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, जिनमें चार अंबाला शहर में और तीन छावनी में हैं।
विज्ञापन

दवाइयों की कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाए आवश्यक कदम
इस बैठक में एसएसपी हामिद अख्तर ने केंद्रीय राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया को बताया कि ऑक्सीजन और दवाइयों, इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी न हो इसके लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पिछले दिनों इसी प्रकार के एक मामले में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुछ लोगों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें