फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, सात माह की गर्भवती होने पर खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नग्गल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मामा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि की। नग्गल थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को काबू कर लिया। 21 मार्च को ही कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पिता की मौत के बाद सहारा बना था मामा

नग्गल थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि आरोपी पिछले आठ साल से गांव में खेतीबाड़ी का काम करता था। अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव में ही किराये के मकान में रहता था। बहन भी पति व अपने पांच बच्चों के साथ रहती थी। भांजी के पिता की दो साल पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसलिए आरोपी का घर पर आना जाना लगा रहता था व भांजी को भी घुमाने ले जाता था। परिजनों को अंदाजा भी नहीं था कि जिस पर वे भरोसा कर रहे हैं, वही घर की बेटी की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। आरोपी डरा-धमकाकर काफी समय से भांजी के साथ गलत काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में जांच के दौरान दंग रह गए थे डॉक्टर
पिछले कुछ दिनों से किशोरी की शारीरिक स्थिति में बदलाव व तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जांच के लिए अस्पताल ले गए। वहां जब डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट किए तो पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है। अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल से पुलिस को रूक्का भेजा गया था, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। नग्गल थाना पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें