फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जज बनीं रिया गोयल को पंजाबी महासभा ने किया सम्मानित

विज्ञापन
अंबाला में गुजरात कैडर में जज बनी रिया गोयल ​के साथ मौजूद पंजाबी महासभा के पदा​​​धिकारी व सदस्य
विज्ञापन
अंबाला। न्यायिक सेवा परीक्षा में गुजरात कैडर में चयनित अंबाला की होनहार बेटी रिया गोयल को पंजाबी महासभा ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। पंजाबी महासभा अंबाला छावनी अध्यक्ष विनोद जोहर व उनकी कार्यकारिणी ने रिया को भविष्य के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। रिया गोयल का चयन गुजरात कैडर के लिए न्यायिक सेवा में हुआ है और वे शीघ्र प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगी। उनके पिता अखिलेश गोयल ने बताया कि रिया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। पिता व्यावसायी, माता सुनीता गृहिणी हैं तथा छोटा भाई हर्षित गुरुग्राम में नौकरी करता है। जज बनने के लिए गुजराती भाषा का ज्ञान आवश्यक होने पर रिया ने मात्र तीन माह की ऑनलाइन विशेष प्रशिक्षण से इस पर पूर्ण पकड़ हासिल कर ली। इस अवसर पर महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश त्रेहन, महासचिव नितिन वासुदेव, महासचिव कमल मकड़, सुरेश दुपड़, कोषाध्यक्ष आशु कालड़ा, लकी बुद्धि राजा, उधम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें