फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसों में उकलाना का मिस्त्री व काम पर जा रही बुजुर्ग महिला घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल दीपक छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाधीन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक व एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले हादसे में एसी-फ्रिज मिस्त्री को गंभीर हालत के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, वहीं दूसरे हादसे में कोठियों में काम पर जा रही बुजुर्ग महिला बेसुध हो गई।
पहला हादसा बुधवार सुबह हुआ। इसमें पानीपत के उकलाना गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक एसी व फ्रिज ठीक करने का काम करते हैं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचे घायल के पिता ईश्वर ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन कर बेटे के दुर्घटनाग्रस्त होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी थी। उन्हें यह नहीं पता कि हादसा किस स्थान पर हुआ है। दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन रात करीब 10 बजे उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। अस्पताल प्रशासन ने दोनों मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर
दूसरा हादसा नगर परिषद के पास हाईवे पर हुआ। बीसी बाजार निवासी 60 वर्षीय सुनीता वीरवार सुबह अपने घर से कोठियों में काम करने के लिए निकली थीं। जैसे ही वह नगर परिषद के समीप हाईवे पर पहुंचीं, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर बेसुध हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

सड़क हादसे में घायल दीपक छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाधीन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें