फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उदयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन में बढ़ी प्रतीक्षा सूची, विलंब से पहुंचने पर रोष

विज्ञापन
उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 20989। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच संचालित ट्रेन नंबर 20989 में वेटिंग बढ़ने लगी है, हालांकि चंडीगढ़ से उदयपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 20990 में सीटें खाली पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

लेकिन ट्रेन के लेट होने से यात्रियों में अब रोष बढ़ने लगा है। इस संबंध में यात्रियों ने रेल मंत्री सहित अंबाला मंडल रेल प्रबंधक को एक्स सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत भेजी है कि ट्रेन को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चलाया जाए ताकि उनके समय की भी बचत हो सके और वो अपने गंतव्य पर समय से पहुंच सकें।
ऐसे में अब इस समस्या के समाधान को लेकर रेलवे की टीम कार्रवाई में जुट गई है। ट्रेन का बीच रास्ते के स्टेशनों पर होने वाले ठहराव का आकलन किया जा रहा है ताकि ट्रेन के देरी से चलने का कारण पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

द्विसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन उदयपुर से बुधवार व शनिवार को शाम 4:05 बजे हो रहा है। ट्रेन अलवर जंक्शन तक सही समय पर संचालित होती है। ट्रेन जैसे ही रुड़की स्टेशन पर पहुंचती है तो इसके धीमे चलने का सिलसिला शुरु हो जाता है और कुरुक्षेत्र स्टेशन पर पहुंचने के दौरान यह दो घंटे लेट हो जाती है।
इस कारण चंडीगढ़ स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 9:50 की बजाए, 11:50 पर पहुंचती है। ऐसे में वापसी के लिए ट्रेन के संचालन में भी दो घंटे का विलंब हो जाता है। चंडीगढ़ से ट्रेन के संचालन का समय सुबह 11:20 बजे का है, लेकिन ट्रेन दोपहर 1:25 बजे रवाना होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें