फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिव्यांग किसान व उसके भाई पर डंडों से हमला

Tue, 07 Oct 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नसडौली गांव में अपने खेतों में पानी दे रहे दिव्यांग किसान व उसके भाई पर रंजिशन तीन लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। पंजोखरा थाना पुलिस ने नसडौली गांव निवासी दिव्यांग नछतर सिंह की तहरीर पर सरवन खान, सैफ अली, शंटी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल नछत्तर सिंह ने बताया कि 2 अक्तूबर को अपने खेत में जोहड़ से पाइप लाइन डालकर पानी दे रहा था। तभी गांव में ही रहने वाला सरवन खान, उसका बेटा सैफ अली व शंटी ने डंडे बिंडे लेकर हमला कर दिया। पहले उस पर एक के बाद एक डंडों से हमला किया। बीचबचाव करवाने के लिए भाई धर्मपाल पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें