फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बंद मकान में चोरी करते दो युवकों को पकड़ा

Tue, 23 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। विवेक विहार में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर सामान चोरी करने वाले दो चोरों को मकान मालिक ने काबू कर लिया। इस दौरान चोरों ने उनके और उनके बेटे के साथ हाथापाई भी की। इसके बाद उन्होेंने दोनों चोरों को पुलिस को सौंप दिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवेक विहार निवासी राजीव मदान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अभी न्यू मॉडल कॉलोनी स्थित मकान में रह रहा है। रविवार के वह अपने बंद मकान को देखने के लिए विवेक विहार आया तो उसे पता चला कि घर में कोई घुसा हुआ है। जब वह अंदर गया तो घर की टूंटियां, बिजली की फिटिंग, पानी की मीटर आदि सामान टूटा हुआ मिला। अंदर दो चोर अन्य सामान चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया। हाथापाई के बाद उन्होंने दोनों चोरों को काबू कर लिया। उनकी पहचान कबीर नगर निवासी मनीष व विक्की उर्फ राजकुमार के रूप में हुई। उन्होंने चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें