मारकंडा नदी के दलदल में फंसने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि नयागांव के तालाब में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हुई।
जानकारी के अनुसार मारकंडा मेले में माथा टेकने अपने परिवार के साथ आए एक युवक की मारकंडा नदी की दलदल में फंस गया। पुलिस का कहना है कि केसरी निवासी चंचल (22) पुत्र महीपाल अपने परिवार के साथ मेले में माथा टेकने को आया हुआ था।
मारकंडा नदी पर जब यह अपने परिवार के साथ माथा टेकने की रस्म पूरी कर रहे थे, तभी चंचल का पांव फिसल गया। जिससे वह नदी के गहरे हिस्से में गिर गया। दलदल होने की वजह से वह बाहर नहीं आ सका और धंसता चला गया। परिजनों ने उसे नदी में से निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सका।
उधर, नया गांव में एक व्यक्ति किशन लाल तालाब से मछलियां पकड़ने के लिए गया था। लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान पता चला कि किशन लाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।