फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास कार का शीशा तोड़ 1.90 लाख उड़ाए

Fri, 18 Oct 2013 04:54 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा के मुख्य बाजार में वीरवार को थाने के पास इनेलो नेता की कार का शीशा तोड़कर कार से दो बाइक सवार युवक 1.90 लाख रुपये उड़ा ले गए।
विज्ञापन


इनेलो के जिला महासचिव और देहरा सलीमपुर के सज्जन सिंह ने अपने पिता दलजीत सिंह के साथ बराड़ा स्थित ओरिएंटल बैंक से दोपहर को 1.90 लाख रुपये निकलवाए और कार के डैशबोर्ड में रखकर मोबाइल ठीक करवाने के लिए चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच अचानक एक बाइक कार के पास आकर रुकी। एक युवक बाइक से उतरा और दूसरे युवक ने मोटरसाइकल स्टार्ट रखी। इसदौरान युवक ने चालाकी के साथ कार का शीशा तोड़ा और डैशबोर्ड में रखे 1.90 लाख रुपये चुरा कर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले की घटना स्थल के आसपास बनी दुकानों के दुकानदार कुछ समझ पाते युवक भाग निकले। बराड़ा पुलिस ने घटना की सूचना पाकर घटना स्थल का दौरा किया। जांच अधिकारी चरण सिंह के अनुसार ओरियंटल बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें