फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ई-टिकटिंग मशीन में दो साल बाद भी यूपीआई से भुगतान की सेवा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंबाला डिपो की 222 मशीनों में सॉफ्टवेयर के अपडेट होने का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। डिजिटलाइजेशन और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने का दावा फीका साबित हो रहा है। परिवहन विभाग की ओर से करीब दो साल पहले बसों के लिए खरीदी गई आधुनिक ई-टिकटिंग मशीनें आज भी सॉफ्टवेयर अपडेट के अभाव में अधूरी साबित हो रही है। सिटी और नारायणगढ़ सब डिपो के पास करीब 222 मशीनें हैं। इन मशीनों में ऑनलाइन भुगतान का सिस्टम अपडेट न होने के कारण यात्रियों, विशेषकर युवाओं और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मशीनों में यूपीआई की सुविधा न होने के कारण परिचालकों को भुगतान लेने के लिए अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार परिचालक यात्रियों से अपने व्यक्तिगत मोबाइल पर या फिर बस में मौजूद अन्य यात्रियों के मोबाइल पर यूपीआई ट्रांसफर करवाते हैं, ताकि पैसों की किल्लत को दूर किया जा सके। इस प्रक्रिया में न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि सुरक्षा का जोखिम भी बना रहता है।
विज्ञापन


पर्यटकों को सबसे अधिक परेशानी
अंबाला से दिल्ली, पंजाब और हिमाचल जाने वाले यात्री इसी रूट से आते जाते हैं। इसमें युवाओं व धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों की अच्छी तादात होती है। वह जब यूपीआई से भुगतान करना चाहते हैं तो उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाती है। ऐसे में टिकट के लिए उन्हें आसपास की दुकानों पर नकद के लिए दौड़ लगानी पड़ती है, मगर दुकानदार भी कई बार मना कर देते हैं। कई बार तो परिचालक ऐसे यात्रियों को छोड़ ही देते हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय की ओर से ई-टिकटिंग मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेशन की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी तो इन मशीनों में भी यूपीआई सुविधा शुरू हो जाएगी।
- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें