फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मेडिकल कॉलेज से एक लाख के दो कीमती लेंस चोरी

Tue, 14 Jul 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सद्दोपुर स्थित एमएमसीएमएसआर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग से करीब एक लाख रुपये मूल्य के दो मेडिकल लेंस चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का आरोप अस्पताल में कार्यरत एक ऑप्टोमेट्रिस्ट पर लगा है, जो घटना के बाद से ड्यूटी पर भी नहीं लौटा।
विभाग के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पैंट की जेब में लेंस जैसी वस्तु छिपाकर कमरे से बाहर जाता दिखाई दिया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मधु शर्मा की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी ऑप्टोमेट्रिस्ट ओपिन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
डॉ. मधु शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जून को नेत्र विभाग में दोनों लेंस का उपयोग किया गया था। शाम को जब उन्हें अलमारी में रखने की बारी आई तो दोनों लेंस गायब मिले। इसके बाद विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
फुटेज में ऑप्टोमेट्रिस्ट ओपिन कुमार कमरे से बाहर निकलता दिखाई दिया। उसकी पैंट की जेब में लेंस जैसी वस्तु स्पष्ट नजर आ रही थी। इसी आधार पर उस पर चोरी का संदेह जताया गया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी लगातार गैरहाजिर है। पहले उम्मीद थी कि वह ड्यूटी पर लौटेगा तो उससे पूछताछ की जाएगी, लेकिन वह वापस नहीं आया। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये हैं लैंस
चोरी हुए लेंस फॉक कंपनी के 3-मिरर अनकोटेड लेंस और फॉक इरिडेक्टोमी अब्राहम लेंस हैं, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें