फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कपड़ा मार्केट के नाराज दुकानदारों का प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट में जलभराव पर दुकानदार प्रदर्शन करते हुए। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के व्यस्त कपड़ा मार्केट में जलभराव और अधूरी छोड़ी गई सड़क को लेकर दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर निगम और ठेकेदार की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने बस स्टैंड से शहर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहक बाजार से दूरी बना रहे हैं।

सड़क बंद होने के कारण बाजार में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय वार्ड सदस्य आशू सैनी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाकर रास्ता खुलवाया। उन्होंने जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाने और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


टाइलें उखाड़कर अधूरी छोड़ दी सड़क

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने बताया कि पिछले बुधवार को सड़क निर्माण के नाम पर मुख्य मार्ग को तोड़ दिया गया था। इसके बाद ठेकेदार अपना सामान समेटकर काम अधूरा छोड़कर चला गया। अब सड़क पर गड्ढे और टूटी हुई टाइलों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

दुकानदार अभिषेक ने बताया कि बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों के कारण इस मार्ग पर आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं, जिससे राहगीरों को चोट लगने का खतरा बना रहता है।

ग्राहक कम हुए, कर्मचारियों के भुगतान की चिंता

व्यापारी सुमित ने बताया कि सड़क की खराब हालत और जलभराव के कारण ग्राहकों ने बाजार में आना कम कर दिया है। दुकानों के बाहर कीचड़ और पानी जमा होने से ग्राहक अंदर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे व्यापारियों के सामने कर्मचारियों का वेतन देने तक का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने मांग की कि यदि नगर निगम नई सड़क का निर्माण नहीं करवा सकता तो कम से कम पहले की तरह इंटरलॉकिंग टाइलें ही लगवा दी जाएं, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण दोबारा शुरू कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें