फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जून में ब्यास के लिए चलेंगी दो विशेष ट्रेनें

Fri, 29 May 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राधा स्वामी सत्संग ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं को रेल यातायात की सुविधा मिलेगी। जून के महीने में ब्यास में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ियां दिल्ली हजरत निजामुद्दीन और सहारनपुर से ब्यास के बीच चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इससे हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के संगत को सीधे लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन दोनों गाड़ियों में कुल 24 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 19 जनरल डिब्बे शामिल किए गए हैं ताकि आम यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत न आए।
यमुनानगर और अंबाला के श्रद्धालुओं के लिए बेहद मददगार : यमुनानगर और अंबाला के श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन बेहद मददगार साबित होगी। ट्रेन नंबर 04565 सहारनपुर से ब्यास 19 जून को चलेगी। सहारनपुर से ट्रेन रात 8:50 बजे चलेगी और 9:16 बजे यमुनानगर और रात 10:15 बजे अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन रात 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04566 ब्यास से सहारनपुर का संचालन 21 जून को होगा। ब्यास से ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होकर जालंधर, लुधियाना के रास्ते शाम 7:40 बजे अंबाला कैंट और रात 9:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें