अंबाला छावनी के उपमंडल भवन स्थित तहसील कार्यालय में इंतकाल और फर्द के लिए इंतजार करते लोग। संवा
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन स्थित तहसील कार्यालय में वेब हैलरिस पोर्टल के अपडेशन का काम पूरा न होने के कारण लाेगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 12 दिनों से पोर्टल बंद होने की वजह से जमीन के इंतकाल का काम बंद हो गया है, जिससे लोग रोजाना तहसील के चक्कर काट रहे हैं। काम ठप होने का सबसे बड़ा खामियाजा नौकरी पेशा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
जो दूर-दराज से अपनी प्राइवेट नौकरियों से छुट्टी लेकर तहसील पहुंच रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ रहा है। पोर्टल की खराबी का असर केवल इंतकाल पर ही नहीं, बल्कि फर्द निकालने पर भी पड़ा है। कंप्यूटर ऑपरेटरों को फर्द जनरेट करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। तकनीकी खामी के कारण फर्द में जमीन का रकबा पूरा दिखाई नहीं दे रहा है। संवाद