अंबाला। हॉकी में भी खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि मैदान में पसीना बहाने के अलावा खिलाड़ी दूसरे शहरों में साईं यानी भारतीय खेल प्राधिकरण के छात्रावास में चयनित हो रहे हैं। अब एक बार फिर सिटी के स्कूल से इशिका व अक्षरा का चयन बादल पंजाब में हुआ है।
दोनों ने बेहतरीन खेल की बदौलत इसमें जगह बनाई है। दोनों ही खिलाड़ियों को हॉकी का बेहतरीन प्रशिक्षण देने के साथ-साथ निशुल्क खान-पान दिया जाएगा। साथ ही रहने की भी सुविधा मिलेगी। पुलिस लाइन मैदान में प्रशिक्षण देने वाले हॉकी कोच जतिंद्र ने बताया कि इशिका पीकेआर जैन स्कूल की छात्रा है और अक्षरा पीकेआर जैन इंग्लिश मीडिया स्कूल की छात्रा है। करीब एक साल पहले ही दोनों मैदान में उतरे थे। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले अंबाला सिटी की रहने वाले दिव्यांशी का चयन बादल पंजाब में चयन हुआ था। जबकि राशि का चयन हिसार में हुआ था और दोनों ही यह प्रशिक्षण ले रही है। स्टेट की सब जूनियर टीम में भी हिस्सा लिया था और सिल्वर पदक हासिल किया था।