फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निजी कंपनी के डीजीएम की कार का शीशा तोड़कर तीन लैपटॉप, दो बैग और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी की पुराना सेशन कोर्ट के नजदीक बीकानेर स्वीट्स पर चाय पीने के लिए गए एनवी डिस्टलरी कंपनी के डीजीएम की कार का शीशा तोड़कर चोरी हो गई। शातिर चोरों ने वीरवार रात वारदात को अंजाम दिया। डीजीएम साथियों के साथ चाय पीकर लौटा तो देखा कि कार में रखे तीन लैपटॉप, कंप्यूटर बैग और दो अन्य बैग चोरी हो गए थे। वहीं बैग में एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेजों के अलावा 10 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर-9 निवासी एनवी डिस्टलरी कंपनी के फाइनेंस एंड अकाउंट्स डीजीएम राधा रंजन चतुर्वेदी ने बताया कि वीरवार रात को वह साथी नरेश कुमार, विनोद चोहान, मानवेंद्र कुमार, विपनीश गोयल के साथ कार में सवार होकर पंजाब के संधारसी से वापस अपने घर की तरफ आ रहे थे। उसकी कार संजीव कुमार चला रहा था। जैसे ही वह रात करीब नौ बजे पुराना सेशन कोर्ट के नजदीक बवेजा अस्पताल पहुंचे थे तो चाय पीने के लिए चले गए। वापस आकर देखा कि गाड़ी की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें