फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर दो लोगों से 1.9 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनदेहड़ी गांव निवासी दंपती और खुड्डी गांव के गुरप्रीत को लगाई चपत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पुलिस ने अमेरिका भेजकर धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में जनदेहड़ी गांव निवासी दंपती को अमेरिका भेजने के नाम पर 52 लाख रुपये ठग लिए, वहीं दूसरे मामले में खुड्डी गांव निवासी गुरप्रीत सिंह से भी अमेरिका भेजने के नाम पर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। गुरप्रीत ने बताया कि धोखाधड़ी का खेल दिसंबर 2023 से शुरू हुआ। एजेंटों ने पहले दिल्ली, लखनऊ और वहां से दुबई भेजा। इसके बाद उसे ईरान, तुर्की भेजा गया। हर कदम पर वीजा के नाम पर लाखों रुपये की मांग की जाती रही। जब पीड़ित के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आखिर में जब तुर्की व एम्सटर्डम के एयरपोर्ट पर उसे बिना वैध दस्तावेजों के छोड़ दिया गया, जिससे उसे वापस भारत डिपोर्ट होना पड़ा।
शिरडी साईं मंदिर में झांसे में लिया

केस-1 : जनदेहड़ी गांव निवासी पवन कुमार व उनकी पत्नी से 52 लाख की धोखाधड़ी हुई। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि ठगी की साजिश साल 2021 में शिरडी साईं बाबा मंदिर में रची थी। पिता बलकार सिंह अक्सर मंदिर जाते थे, जहां उनकी मुलाकात आरोपी कुरुक्षेत्र निवासी विजय कुमार से हुई। विजय ने खुद को रसूखदार बताते हुए दावा किया कि उसका मामा दिल्ली एयरपोर्ट पर सरकारी अधिकारी है और वह उसे पत्नी के साथ 56 लाख रुपये में अमेरिका भिजवा देगा। विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने पवन और उसके पिता की मुलाकात दिल्ली के होटलों में अपने कथित मामा से भी करवाई। जनवरी 2022 में दस्तावेज दिखाकर विदेश नहीं भेजा। दिसंबर 2025 में जब पैसे मांगे तो 13 लाख के दो चेक दिए थे वो बाउंस हो गए। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार पर प्राथमिक दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनामा व ग्वाटेमाला के जंगलों में भूखा-प्यासा रखा

केस-2 : खुड्डी गांव निवासी गुरप्रीत से अमेरिका भेजने का झांसा देकर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न देशों में बंधक बनाकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। ठग एजेंटों ने डंकी के रास्ते भेजने के नाम पर न केवल लाखों रुपये ऐंठे, बल्कि उन्हें पनामा और ग्वाटेमाला के जंगलों में भूखा-प्यासा रखकर मौत के मुंह में धकेल दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरप्रीत ने बताया कि नारायणगढ़ के रहने वाले कथित ट्रैवल एजेंट कुलदीप सिंह, रणबीर सिंह और उस समय के सरपंच गुलाब सिंह ने उसे विश्वास में लिया था। आरोपियों ने दावा किया था कि वह उसे 55 लाख रुपये में वर्क परमिट पर अमेरिका भिजवा देंगे। सौदा तय होने के बाद नवंबर 2023 में साहा के पास आरोपियों ने 10 लाख रुपये और पासपोर्ट ले लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें