फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: थाने में भिड़े दो पक्ष, पुलिस मुलाजिमों से भी की मारपीट

Sun, 16 Apr 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आपसी झगड़े की शिकायत देने पहुंचे दोनों पक्षों नग्गल थाने में भी भिड़ गए। इतना ही नहीं थाने की बिजली गुल होते ही दोनों पक्षों ने बीचबचाव करने पहुंचे पुलिस मुलाजिमों से भी हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक पक्ष से जहां बलदेव नगर, जरनैल सिंह पर तो दूसरे पक्ष के पप्पू राम पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हेड कांस्टेबल पवन ने बताया कि शुक्रवार देररात को गांव अलाउद्दीन माजरा जिला अंबाला से बलदेव राज व जरनैल, पप्पू राम व अन्य शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। अभी बात ही कर रहे थे कि थाने की बिजली गुल हो गई। एक पक्ष से बलदेव राज व जरनैल तो दूसरे पक्ष से पप्पू आपस में भिड़ गए। झगड़ा होते देखकर मुलाजिम राकेश कुमार, विक्रम सिह, नरेश कुमार, हरजिन्द्र बीचबचाव करने पहुंचे तो अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसने मारपीट शुरू कर दी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई थी। बुलेट बाइक के पटाखे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें