फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध निर्माण मामले में दो अधिकारियों को नोटिस

Thu, 04 Dec 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर ने अपने दो अधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई मौके के निरीक्षण के बाद अवैध निर्माण सामने आने पर की गई है। यह नोटिस म्युनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद अंबाला सदर कुलभूषण और जूनियर इंजीनियर मंदीप को जारी किया गया है।
विज्ञापन

नोटिस में साफ कहा गया है कि चूंकि ये अधिकारी भवन गतिविधियों की निगरानी करने और नगरपालिका नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं, इसलिए इस अनधिकृत गतिविधि को रोकने या इसकी तुरंत रिपोर्ट करने में उनकी विफलता कर्तव्य में लापरवाही के बराबर है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस चूक के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
यह है मामला
कार्यालय के अनुसार, साइट निरीक्षण के दौरान सामने आया कि राम बाग रोड (कच्चा बाजार के पास) और गुरुद्वारा के सामने क्रॉस रोड 8 पर अनधिकृत निर्माण किया गया है। यह क्षेत्र इन्हीं दोनों अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसमें सबसे बड़ी चूक यह है कि यह निर्माण सक्षम नगर निगम प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति/अनुमति प्राप्त किए बिना किया गया है, लेकिन दोनों अधिकारियों द्वारा इसकी कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई।
विज्ञापन

वर्जन
लापरवाही बरतने पर दो म्युनिसिपल इंजीनियर व जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर तीन के अंदर संबंधित कर्मचारी जवाब नहीं देते तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें