फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्डबंदी पर दो आपत्तियां दर्ज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu, 18 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय। - फोटो : ramban news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव को लेकर जारी की गई वार्डबंदी को लेकर बुधवार तक दो आपत्तियां दर्ज की गईं। इनमें एक आपत्ति उपायुक्त कार्यालय और दूसरी आपत्ति नगर निगम कार्यालय में दर्ज हुई है। वहीं, कांग्रेस पार्षदों की ओर से नगर निगम चुनाव के लिए की गई वार्डबंदी पर सवाल उठाए गए हैं।
कांग्रेस पार्षदों की ओर से उपायुक्त कार्यालय पर आपत्तियां सौंपी जाएंगी। वहीं, गुरुवार को वार्डबंदी को लेकर आपत्ति देने का आखिरी दिन है। इसके बाद आने वाले आपत्तियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

आने वाले आपत्तियों पर निगम की ओर से टिप्पणी लिखकर उपायुक्त कार्यालय में भेजी जाएगी, अगर यह आपत्ति ठीक है तो उसके ऊपर लिखेंगे और अगर इसमें कोई बदलाव होगा तो वह भी लिखा जाएगा। इसके बाद उपायुक्त उस आपत्ति को लेकर अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

गलत तरीके से बनाई गई वार्डबंदी, नहीं देखी लोगों की सहूलियत : मिथुन वर्मा : कांग्रेस नेता एवं वार्ड-10 पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा ने बताया कि सभी वार्डों में इस बार गलत तरीके से वार्डबंदी की गई है। वार्डबंदी में लोगों की सहूलियत नहीं देखी गई है। नई वार्डबंदी में महिलाएं, बुजुर्ग, विकलांग इन सभी की पार्षद तक आसानी से पहुंच नहीं होगी। कांग्रेस के पार्षद मिथुन वर्मा, राजिंद्र कौर, मेघा गोयल की ओर से गुरुवार दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय पर आपत्तियां सौंपी जाएंगी। इसके साथ ही नगर निगम को भी आपत्तियों को लेकर कॉपी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें