अंबाला सिटी। 14 साल के किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना अंबाला सिटी के नाहन हाउस में हुई। नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक किशोर के पिता राकेश कुमार ने बताया कि वह नगर निगम में कच्चे सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत हैं। उनका बेटा सन्नी सोहन लाल डीएवी स्कूल में कक्ष 9 वीं का छात्र था।
दोपहर लगभग 3.30 बजे वह खाना खाने के लिए घर आए थे। इस दौरान उनकी पत्नी छत पर चली गई और वह कुछ देर के लिए पड़ोस में चले गए। इस बीच उनके बेटे ने फंदा लगा लिया। जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही कभी किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा किया, न ही उसने किसी प्रकार के दबाव आदि की कभी कोई जानकारी दी। संवाद