फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, 5 फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी प्लेटफॉर्म नंबर 2/4 से पकड़े गए। आरोपियों से पांच फोन बरामद किए गए हैं। आरपीएफ की डर्जिंग टीम और सीपीडीएस यूनिट के जवान जब लुधियाना साइड प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे, तभी दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और पीछे मुड़कर भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सोहना, गुरुग्राम निवासी मुकुल और जमुई, बिहार निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान मुकुल के पास से एक वन प्लस और ओप्पो का फोन मिला, जबकि राहुल से रियलमी, वीवो और रेडमी के तीन फोन बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी मुकुल ने स्वीकार किया कि उसने वन प्लस का फोन दो दिन पहले पूजा एक्सप्रेस में चार्जिंग पर लगे एक सोते हुए यात्री का चोरी किया था,वहीं राहुल ने अन्य दो फोन भी ट्रेनों से चोरी करने की बात कबूली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें