फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो बदमाशों ने युवक को पीटा, थाने में खड़ी कार भी तोड़ी

Fri, 05 Dec 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली हाईवे ​स्थित मोहड़ा चौकी परिसर  में खड़ी कार पर डंडे से हमले के बाद बिखरा पड़ा का
विज्ञापन
अंबाला। बिंडे व डंडों से लैस दो बदमाशों ने रंजिश के कारण एजेंसी से नई कार लेकर निकले युवक को वीरवार रात को पीटकर घायल कर दिया। जब वह अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा चौकी में शिकायत देने पहुंचा तो आरोपी चौकी में पहुंच गए और युवक की नई कार तोड़ दी और मौके से भाग गए। पड़ाव थाना पुलिस ने भजन लाल की तहरीर पर हमलावर फडौली गांव निवासी सोनू व बब्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। आरोपियों ने दिन में भी अपने साथियों संग मिलकर फडौली गांव निवासी भजन लाल से गाली गलौज और मारपीट की थी। पड़ाव थाना प्रभारी धर्मबीर का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फडौली गांव निवासी भजन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 दिसंबर को सुबह फडौली गांव निवासी ही संदीप सिंह उर्फ शंटी ने भतीजे की कार रोककर गली गलौज व मारपीट की थी। इस कारण आरोपी उनके परिवार के रंजिश रखे हुए था। शाम के समय वह अपनी नई बार वेन्यू खरीदकर एजेंसी से दुखेड़ी माेड की तरफ जा रहा था । इस दौरान गांव के ही दो युवक सोनू व बब्ला ने अपनी कार आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। उनके उतरते ही आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और थप्पड़ मारकर धमकाते हुए भाग गए। वह परिजनों के साथ शिकायत देने मोहड़ा पुलिस चौकी में पहुंचा। इस दौरान आरोपी भी हाथों में डंडे व बिंडे लेकर चौकी में पहुंच गए और वहां खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

मोहड़ा चौकी परिसर में ही चल रहा है ट्रैफिक पुलिस थाना

जगह की कमी के चलते मोहड़ा चौकी व ट्रैफिक पुलिस थाना एक ही परिसर में चल रहे हैं। ऐसे में यहां पैसे भी पुलिस मुलाजिमों की संख्या काफी है और कड़ा पहरा रहता है। बावजूद बेखौफ होकर बदमाश चौकी परिसर में ही खड़ी कार पर डंडों से तोड़फोड़ भाग गए। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा चौकी परिसर  में खड़ी कार पर डंडे से हमले के बाद बिखरा पड़ा का

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें