फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑनलाइन गेमिंग एप रॉकी बुक के जरिये ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू

Wed, 05 Aug 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
- मध्य प्रदेश से पकड़े गए दोनों आरोपियों से 186 एटीएम कार्ड, 26 पासबुक, जाली मोहरें, सिम कार्ड हुए बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ऑनलाइन गेमिंग एप रॉकी बुक के जरिये अरबों रुपये कमाने का लालच देकर 5 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश से मोती नगर सागर निवासी केतन सोनी व कोतवाली नजूल निवासी विवेक सिंह जट्ट को काबू किया है।
पकड़े गए ठगों के कब्जे से 186 एटीएम कार्ड, 26 पासबुक, जाली मोहरें, सिम कार्ड और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को रिमांड के दौरान मंगलवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 5 आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन



विदेश से जुड़ा नेटवर्क, मिलता था मोटा कमिशन

उप निरीक्षक सुशील कुमार, मुख्य सिपाही नवदीप सिंह और उप निरीक्षक संदीप सिंह की टीम ने बताया कि आरोपी विवेक सिंह जट्ट से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी का सीधा संपर्क विदेश में बैठे साइबर ठगों से था। वह मध्य प्रदेश में बैठकर इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था और भारत से ठगी गई रकम को विभिन्न माध्यमों से विदेशों में ट्रांसफर करता था, जिसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। अब पुलिस की टीम विदेश में बैठे मुख्य सरगनाओं को बेनकाब करने व उन्हें कानून के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

-
लालच में आकर पीड़ित ने गंवा दी थी जमापूंजी
अंबाला सिटी के छोटा बाजार निवासी हेमंत ने 5 मार्च को थाना साइबर अंबाला में तहरीर दर्ज कराई थी कि ठगों ने रॉकी बुक ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। लालच में आकर हेमंत ने अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी के साथ-साथ अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के पैसे मिलाकर कुल करीब 5 करोड़ रुपये गंवा दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें