मानसून सीजन में सर्वाधिक मंगलवार को हुई 99 एमएम बारिश
- बारिश से अंबाला सिटी और कैंट की दर्जनों कॉलोनियां डूबीं, 23 ट्रेनें हुई प्रभावित, इलेक्ट्रिक बस हुईं फेल
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। जिले में रिकॉर्ड तोड़ आठ घंटे की बारिश से हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। 99 मिलीमीटर बारिश से राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई, रेलवे ट्रेक पर जलभराव से 23 ट्रेनें प्रभावित हो गईं और इलेक्ट्रिक बसें बीच रास्ते में ही ठप पड़ गईं।
इतना ही नहीं अंबाला सिटी और कैंट में कई कॉलोनियों में जलभराव के हालात बन गए। सेक्टरों में तो लोगों को घर से पानी तक निकालना पड़ा। इन हालातों से नगर निकाय विभाग के जलनिकासी के प्रयासों की पोल खुल गई। ऐसे हालात तब बने हैं जब अंबाला सिटी और कैंट में नगर निकाय विभाग ने लाखों रुपये नालों की सफाई के नाम पर खर्च कर डाले।
कॉलोनियां डूबीं, कपड़ा मार्केट में ठप पड़ा काम
सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक जारी रही। इस दौरान सुबह अंधेरा छाया रहा। अंबाला सिटी की सबसे प्रमुख कपड़ा मार्केट में तो घुसना भी मुश्किल था। यहां पर घुटनाें तक जलभराव दिखा। इस कारण लोगों ने दुकानें देरी से खोलीं। इसके बाद भी ग्राहको के न आने से कारोबार ठप रहा। कपड़ा मार्केट ही नहीं शुकलकुंड रोड पर भी डेढ़ फुट पानी था। यहां से निकलने पर लोगों के वाहन बंद पड़ते दिखे। जगाधरी गेट, नगर निगम कार्यालय में भी जलभराव हो गया। आर्य चौक रोड का भी काफी बुरा हाल दिखाई दिया। पुराना सिविल अस्पताल रोड, कुम्हार मोहल्ला, नदी मोहल्ला, शिव मंदिर रोड, बांस बाजार चौक रोड, सिविल सर्जन कार्यालय में भी जलभराव दिखाई दिया।
लोग बोले- कब बदलेंगे दिन
सिटी के सेक्टर 8 व 9 तो झील जैसे बन गए। इंको के अंडर ब्रिज के नीचे भी काफी पानी भरा हुआ था। इसके अलावा अन्य सेक्टरों में भी जलभराव के हालात दिखे। हालांकि बारिश रुकने के तीन घंटे के बाद कुछ इलाकों से पंप के माध्यम से पानी की निकासी करा दी गई थी। सेक्टर-9 आरडब्ल्यूए के प्रधान पीके सचदेवा ने बताया कि सुबह जब उन्हें घर से निकलना था तो सड़क पर काफी जलभराव था। हर बार के ऐसे ही हालात रहते हैं। इसका स्थाई समाधान मिलना चाहिए। सिविल अस्पताल वाली सड़क के हालात भी काफी खराब थे। माॅडल टाउन के सामने की सड़क तालाब बनी थी।
महेश नगर थाने में एचएसओ के कार्यालय तक घुसा पानी
बारिश में हर बार की तरह इस बार भी महेश नगर थाने में जलभराव हो गया। हालात ऐसे दिखे कि महेश नगर थाने वाली गली में घुटनों तक पानी भरा हुआ था। जब भी इस पानी से कोई कार गुजरती थाने में पानी और तेजी से घुस जाता। यहां एचएचओ के कार्यालय तक में पानी भरा हुआ दिखा। थाने में खड़े वाहन भी जलभराव में डूबे हुए थे।
करोड़ों की सीवरेज व्यवस्था कागजी साबित
छावनी वासी गुरमीत, लक्की, हैप्पी, सरोज ने बताया कि इलाके में जलनिकासी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर सीवरेज पाइप लाइनें बिछाई गई थीं, लेकिन वे पूरी तरह ब्लॉक मिलीं। यही वजह रही कि बारिश का पानी समय पर निकल नहीं पाया। स्थिति इतनी विकट थी कि पानी को उतरने में कहीं 3 तो कहीं 6 से 7 घंटे का लंबा समय लग गया। सबसे बुरा हाल निचले क्षेत्रों में देखने को मिला। इसमें महेशनगर क्षेत्र, दयालबाग, राजा पार्क, राम नगर, गोबिंद नगर, सुभाष नगर, एकता विहार की तरफ जाने वाला रास्ता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नमस्ते चौक सहित अन्य दर्जनों क्षेत्र के लोग परेशान रहे। लोग खुद ही बर्तनों से पानी निकाल रहे थे।
रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से 23 ट्रेनें प्रभावित
जलभराव का असर केवल सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि इसका असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला। छावनी रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और अमृतसर की तरफ जाने वाली 23 ट्रेनों का संचालन 1 घंटे से लेकर 30 मिनट तक प्रभावित रहा। इसमें 11078 झेलम एक्सप्रेस 55 मिनट, 64532, 12006 शताब्दी, 22462 श्रीशक्ति, 64546, 12014, 12058, 14508, 12716 सचखंड, 64563, 11057, 22439, 14217, 12471, 64541, 12029, 14795, 12011, 15655, 64511, 14523, 12231 व 04812 का संचालन 15 मिनट तक प्रभावित रहा।
मंगलवार को काफी बारिश हुई। इसके कारण जलभराव अधिक हुआ। नगर निगम ने पंपों के माध्यम से जल निकासी कराई है। जहां नहीं हुई है वहां भी जल्द हो जाएगी।
- वीरेंदर सहरावत, निगम आयुक्त
अंबाला में मंगलवार सुबह हो रही तेज बरसात के दौरान छाया अंधेरा और सड़क पर हुए जलभराव के बीच अपने- फोटो : कार्यक्रम में मौजूद लोग।