अंबाला। त्योहार के दिनों में एक बार फिर ट्रेनों के माध्यम से नशा तस्करी का खेल शुरू हो गया है। ऐसे ही दो मामलों में पकड़े गए आरोपियों ने इसका खुलासा किया है। दोनों अलग-अलग मामले में दो युवकों से नशीली गोलियां और चूरापोस्त बरामद किया गया है। पकड़े गए युवकों की पहचान बिहार निवासी शहनवाज के तौर पर हुई है।
आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित दवाई की 464 गोलियां बरामद की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। इसी प्रकार दूसरे मामले में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से पांच किलो 538 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।