फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दरी गांव में बुखार से दो दर्जन लोग बीमार

Sat, 12 Apr 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुुलाना/अंबाला सिटी। हल्दरी गांव में बीमारियों ने पांव पसार लिये हैं। गांव में करीब दो दर्जन मरीज कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैं। ये मरीज मलेरिया, टायफायड व डायरिया बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजी है, जो दवाएं दे रही है। अचानक फैली इस बीमारियों से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की मानें, तो पिछले कई दिनों से यही हालात बने हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में एक चिकित्सक को भेजा है। बताया जाता है कि टीम ने इस दौरान 13 मरीजों के रक्त की जांच की, जिसमें से 10 मरीजों को टायफायड बताया है। कई मरीजों की हालत काफी पतली है। इन मरीजों में गांव की एक आशा वर्कर राजकुमारी भी है। सरपंच संतोष के अनुसार गांव में करीब दो दर्जन मरीज इन बीमारियों की चपेट में हैं।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म से मक्खियों की भरमार
गांव के पास पोल्ट्री फार्म भी हैं। गंदगी के चलते यहां मक्खियों की भरमार है। यही सबसे बड़ी परेशानी का कारण है। ग्रामीणों का कहना है कि मक्खियां इतनी अधिक हैं कि जीना मुहाल हो गया है।
------
यह कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीणों में नरेंद्र, रमेश, अशोक, राजकुमार, रामविलास, लखबीर, सुभाष, राजबीर, गुरमीत सिंह, कपिल, संजय, लखबीर सिंह, सुमित, संदीप, राजकुमार व बलराम का कहना है कि गांव के हर दूसरे घर के सदस्य किसी न किसी रोग की चपेट में है। टीम सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही आई है। सभी मरीजों को भी चेक नहीं किया और न ही पूरी दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन


कोट्स
मेरे पास शिकायत आई थी, जिसके बाद डॉक्टरों को गांव में भेजा था। मरीजों के लिए दवाइयां दी गई हैं और उनका पूरा चेकअप किया है। करीब 20-25 मरीज बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें