फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के लिए दो दर्जन भाजपा नेता अनशन पर

Sun, 27 Jul 2014 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पिछले 10 वर्षों से वंछित पड़े अंबाला शहर के बस अड्डे के निर्माण के लिए भाजपा हरियाणा प्रदेश कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट संदीप सचदेवा शनिवार को अपने 24 साथियों सहित 24 घंटे की साकेंतिक भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन


 सचदेवा ने कहा कि उनकी भूख हड़ताल अंबाला के जनमानस का मुद्दा बन चुके बस स्टैंड के निर्माण के मामले में हुड्डा सरकार के कान खोलने का काम करेगी। भूख हड़ताल में उनके साथ सुरेश सहोता, आनंद पंवार, अश्वनी ढींगरा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह गोगू, कृपाल सिंह सग्गू, गुरनाम सिंह गामा, अरविंद गौड़, जसबीर सिंह, अरुण मेहंदीरत्ता, विपिन डाबर, राकेश भार्गव, अनिल सैनी, रजनीश गुप्ता, अशोक सूद, राजेश लूथरा, अनिल माथुर, पूर्ण शर्मा, हरीश मदान, शैली अग्रवाल, विपिन कपूर, चंद्र मोहन, राजू सेठी भी भूख हड़ताल पर बैठे।

इस अवसर पर सचदेवा ने कहा कि भाजपा केवल भूख हड़ताल करके ही चुप नहीं बैठने वाली है। विधानसभा चुनावों में यह चुनावी मुद्दा बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अपना अस्तित्व खो चुकी कांग्रेस पार्टी के एमसी व नेता भूख हड़ताल से घबराकर लोगों को भ्रमित करने के लिए अब बस स्टैंड का मुद्दा उठाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सालों से जनता बस स्टैंड के निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन हुड्डा सरकार ने कोई पहल नहीं की है। न तो बस स्टैंड का कोई नक्शा बनाया गया है और न ही बस स्टैंड के लिए कोई धनराशि जारी की गई है। बस स्टैंड का निर्माण कब व कैसे होगा, इसके बारे में भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने आरोप है कि इस बस स्टैंड को बनाने में हरियाणा सरकार ने कोई दिलचस्पी नही दिखाई केवल जनता को गुमराह करने के लिए पार्षद झूठी ब्यान बाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक वीना छिब्बर, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, भाजपा जिला महामंत्री पवित्र सिंह बाजवा, कपड़ा मार्किट के प्रधान हरचरण सिंह भाटिया, सर्राफ बाजार के प्रधान सुशील अग्रवाल, हरीश चड्ढा, बार एसोसिएशन के सदस्य नरेंद्र बत्तरा, विनोद गर्ग, भाजपा उपाध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, पूर्व पार्षद जगमोहन लांबा, पीयूष गर्ग, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद दानिश जमाल, रवि जैन, ओम प्रकाश, अश्वनी शर्मा, राम देव गर्ग, जसपाल सिंह, राधा कृष्ण शास्त्री, चंद्र मोहन, साहिब सिंह, नवदीप डांग, प्रदीप, रमेश, सुशील गर्ग, राजेंद्र गुडडू, बलदेव गुलाटी, काका शाह, शंटी गुजराल, रामबीर चौहान, अलका माकन, पुष्पा गुप्ता, जगमोहन लांबा, चंद्रमोहन फौजी, हितेंद्र चौधरी, इकबाल खान, मुहम्मद  तारिक, मुहम्मद शमीम, जावेद  नदवी आदि ने समर्थन दिया।


‘अमर उजाला’ ने उठाया था मुद्दा

पिछले दिनों सिटी बस स्टैंड का मुद्दा ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। जिसमें ये बताया गया था दो लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में अपना सामान्य अड्डा ही नहीं है। जिस वजह से लोग सड़कों पर खड़े होकर बसें पकड़ते हैं और लंबे रूट की बसें भी बाहर ही बाहर से निकल जाती है। इसी मुद्दे को निकटतम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस ने भुनाना शुरू कर दिया है। भाजपा ने इसे लेकर अनशन किया है तो कांग्रेसी मेयर व पार्षद इसे लेकर जीएम रोडवेज से मिलने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें