फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने फिर ली दो जान, 173 नए केस

विज्ञापन
अंबाला सिटी: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते विधायक असीम गोयल। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
कोरोना के चलते मौत का सिलसिला अभी जिले में थमता नजर नहीं आ रहा है। मौत के आंकड़ों के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को जिले में कोरोना ने दो लोगों की जान ले ली है। अब तक जिले में कोरोना 180 लोगों की जान ले चुका है। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस माह 17 दिन में कोरोना से 19 लोगों की जान जा चुकी है, जोकि कोरोना की भयावह स्थिति को दर्शाती है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में एक दिन में 173 मरीजों की पुष्टि हुई है। अभी तक जिले में 16 हजार 783 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा अभी तक कोरोना से 14 हजार 692 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें शनिवार को ठीक हुए 117 मरीज भी शामिल हैं। लगातार मिल रहे संक्रमितों के कारण जिले में में इलाज की दर भी घटकर 87.54 प्रतिशत रह गई है। जिले में अभी तक 2 लाख 51 हजार 41 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।
शनिवार तक अप्रैल माह में जिले की स्थिति
1743 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने ई-संजीवनी कॉल की। शनिवार तक जिले में 113 मिनी कंटेनमेंट जोन थे। जिले में शनिवार को 1403 मरीजों की रिपोर्ट आनी शेष थी। शनिवार तक अप्रैल माह में औसतन हर दिन 158 नए मरीज संक्रमित मिले। इस महीने के 17 दिनों में 2688 नए मरीज मिले और 1878 को इस अवधि में डिस्चार्ज किया गया। 92 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इनकी हुई है कोरोना के कारण मृत्यु
जिले में जिन दो मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है, उनमें एक 58 वर्षीय पुरुष है। जोकि शहजादपुर का रहने वाला है। इस पुरुष को शुगर और हाईपरटेंशन की बीमारी थी। मरीज की हालत नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वहीं दूसरा 85 वर्षीय पुरुष टुंडली का रहना था। इन्हें किडनी से संबंधित बीमारी थी और यह भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
यहां से मिले हैं संक्रमित
अंबाला सिटी से 76, अंबाला कैंट से 36, शहजादपुर से 9, मुलाना से 4, बराड़ा से 15 और चौड़मस्तपुर से 33 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें भी रानी बाग अंबाला कैंट, बीसी बाजार अंबाला कैंट, श्याम नगर अंबाला कैंट, कबीर नगर अंबाला कैंट, महेश नगर अंबाला कैंट, दुर्गा नगर अंबाला सिटी से 1-1, रेलवे कॉलोनी अंबाला कैंट, सुंदर नगर अंबाला कैंट, सेठ विला अंबाला कैंट, राम नगर अंबाला कैंट, राजा पार्क अंबाला कैंट, मच्छी मोहल्ला अंबाला कैंट, जग्गी गार्डन अंबाला सिटी, सेठी एंक्लेव अंबाला सिटी, लक्ष्मी नगर अंबाला सिटी, परशुराम नगर अंबाला सिअी, सर्कुलर रोड अंबाला सिटी से 2-2, दयाल बाग अंबाला कैंट, प्रीत नगर अंबाला कैंट, तड़वाल, पुलिस लाइन अंबाला सिटी से 3-3 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जगहों से भी संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
इतने हुए सैंपल
जिले में स्वास्थ्य विभाग अभी तक 2 लाख 92 हजार 817 लोगों के सैंपल की जांच कर चुका है। इसमें से 2 लाख 50 हजार 244 सैंपल आरटीपीसीआर के माध्यम से तो 42 हजार 573 सैंपल एंटिजन किट के माध्यम से जांच की गई है। जिले में दास लाख की जनसंख्या पर 2 लाख 59 हजार 590 लोगों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विभाग द्वारा अभी तक 2 लाख 51 हजार 042 वैक्सीन की डोज लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें