अंबाला सिटी। नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी आईडी में हुई गलतियों में सुधार के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा जनचेतना पार्टी के पार्षद राजेश मेहता व सरदूल सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मेयर शक्तिरानी शर्मा ने संज्ञान लिया है।
अब निगम की सर्वे टीम द्वारा क्षेत्र में शिविर लगाने और तुरंत उनकी समस्या का समाधान करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को निगम में आकर धक्के न खाने पड़ें। उन्होंने बताया कि शहर के हर वार्ड में कम से कम दो दिन शिविर लगाकर लोगों को मौके पर ही राहत प्रदान की जाएगी। इसके अनुसार संबंधित एजेंसी के कर्मचारी उस वार्ड के पार्षद को साथ लेकर एक स्थान पर बैठकर लोगों के प्रॉपर्टी के रिकार्ड को जांच कर सही प्रॉपर्टी आईडी बनाने का काम करेंगे।
इस तरह लगेंगे शिविर
वार्ड तारीख
1 और 11 5, 18
2 और 12 6, 19
3 और 13 7, 20
4 और 14 8, 21
5 और 15 9, 22
6 और 16 11, 23
7 और 17 12, 25
8 और 18 13, 26
9 और 19 15, 27
10 और 20 16, 28
(सभी शिविर अप्रैल माह में लगाए जाएंगे)