संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कार में रखे तीन गैस सिलिंडर से बलदेव नगर थाने को दहलाने के प्रयास मामले में अंबाला पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने फिरोजपुर से दो सगे भाइयों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान आकाश व सौरभ के रूप में हुए है।
पुलिस ने
आरोपियों को वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले की प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि दोनों भाई मुख्य साजिशकर्ता नहीं थे बल्कि उन्हें भी सिग्नल एप के जरिए आकाओं का निर्देश मिला था।
पंजाब के मुक्तसर से आरोपियों ने 60 हजार रुपये में मारुति कार खरीदी थी। सिग्नल एप के जरिये ही मिले संदेश के बाद ड्राइवर पटियाला निवासी कर्मजीत से संपर्क किया था। ऐसे में अब मामले के तार सरहद पार की तरफ जुड़ते नजर आ रहे हैं व पुलिस आतंकी हमले के एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस पहले कार खड़ी करने वाले कर्मजीत को काबू कर चुकी है।